फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'इटावा कथावाचन कांड बना पीडीए अपमान कांड...' अखिलेश बोले- वर्चस्ववादी लोगों ने कलाकार को भी नहीं छोड़ा

Fri, 27 Jun 2025 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इटावा कथावाचन कांड पीडीए अपमान कांड बन गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्चस्ववादी लोगों ने उस कलाकार को भी नहीं छोड़ा, जो अपनी थाप से दुनिया देखता है। आज संपूर्ण पीडीए समाज हर पीड़ित के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी लोगों ने उस कलाकार को भी नहीं छोड़ा, जो अपनी थाप से दुनिया देखता है। उसकी ढोलक छीनकर और उस पर आरोप लगाकर ऐसे नकारात्मक लोगों ने अपने ही समाज की सहानुभूति खो दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण पीडीए समाज ‘इटावा कथावाचन पीडीए अपमान कांड’ के हर पीड़ित के साथ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है। ‘पीडीए’ उत्पीड़न के खिलाफ नई ढोलक की नई गूंज है। भाजपा सरकार नौ वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवधि में उसकी उपलब्धियों के नाम पर गिनाने को कुछ भी नहीं है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपने नाम का ठप्पा लगाकर दिखावा करती है।

नकारात्मक लोगों की गलतियों से समाज बंटेगा नहीं बल्कि और मजबूत होगा

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सेट किए हुए ‘प्लांटेड लोगों’ के उपनाम का दुरुपयोग कर, पड़ोसी राज्यों से लोगों को लाकर, समाज को बांटने वाली ‘घुसपैठिया राजनीति’ प्रदेश में कर रही है, जिसका सच बच्चा-बच्चा जानता है। प्रदेश का समाज कुछ नकारात्मक लोगों की गलतियों से बंटेगा नहीं बल्कि और भी मजबूत होगा।

यह भी पढ़ेंः- UP News: कश्मीर तक असलहों की खेप सप्लाई करता था हकीम, पीओके में रहने वाले संदिग्धों से बातचीत के मिले साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि आज क्या यूपी में एक भी भाजपाई नहीं है, जिस पर दिल्लीवाले भरोसा कर सकें? शायद ऐसा ही है तभी बाहर से लोगों को लाकर षड्यंत्र की नई बिसात बिछाई जा रही है। सवाल किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार क्या अब अपने प्रदेश की सीमाएं किसी भी अराजकतत्व के लिए खोल देगी। 

अराजकतावादी तत्वों को गिरफ्तार करवाए सरकार

उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो प्रदेश सरकार खुलकर घोषणा कर दे या फिर उन अराजकतावादी तत्वों को गिरफ्तार करवाए। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार की बुनियादी मुद्दों के समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं है। सवाल उठाया कि एक प्रतिशत के पास 90 प्रतिशत पूंजी कैसे चली गई। इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें