लखनऊ। आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी के गौतम बुद्ध पार्क की बाउंड्री के पास नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे मॉडल वेंडिंग जोन को लेकर अभी तक विरोध हो रहा था, मगर अब इसके समर्थन में भी लोग आ गए हैं। रविवार एक पक्ष ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दुकानों को बनाने का विरोध किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने दुकानों को बनाने का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
पटरी दुकानदारों के लिए नगर निगम फेरी नीति के तहत फुटपाथ पर करीब 60 पक्की दुकानें बना रहा है। इसका कुछ स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। रविवार को इन लोगों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के बाद नगर निगम जोन के जोनल अधिकारी आर क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया और जाम दूर कराया।
इधर, पटरी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का समर्थन कर रहे लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। कहा कि विरोध वे कुछ लोग कर रहे हैं जो रेहड़ी पटरी दुकानदारों से अवैध वसूली करते थे, उन्हें इस स्थायी वेंडिंग जोन का निर्माण सिर्फ इसलिए पसंद नहीं आ रहा है, क्योंकि उनकी अवैध कमाई के सारे रास्ते अब बंद हो जाएंगे।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
वेंडिंग जोन को लेकर प्रदर्शन करते लोग।