फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज गर्मी के तेवर में आ सकती है नरमी

विज्ञापन
रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार रात तेज आंधी और हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी। हालांकि रविवार को दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस में फिर उफान नजर आया। बीती रात की बूंदाबांदी के असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में गर्मी में कुछ नरमी महसूस हो सकती है। हालांकि, बारिश न होने की स्थिति में उमस परेशान करती रहेगी। फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। सोमवार रात से मंगलवार के बीच छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। इसका असर लखनऊ में भी देखने को मिल सकता है। 30 जून या इसके बाद बारिश की सौगात मिलने पर गर्मी-उमस से खासी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री ज्यादा रहा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की कमी के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा।

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें