फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: EOW करेगी चीनी मिल बिक्री व गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच

Mon, 20 Nov 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सरकार के समय में फर्जी कंपनियां बनाकर खरीदी गई चीनी निगम की सात मिलों के खरीद-फरोख्त और सपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट निर्माण में हुए घोटाले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) करेगी। दोनों घोटालों में प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घोटाले की रकम 50 लाख से अधिक होने के कारण इसे ईओडब्ल्यू को सौंपने का फैसला किया गया है। दोनों मामलों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें जल्द ही आर्थिक अपराध शाखा को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल में उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड की सात चीनी मिलों को कौड़ियों के दाम खरीदने वाली कंपनियां जांच में फर्जी निकलीं। शासन को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निगम के प्रधान प्रबंधक एसके मेहरा ने गोमतीनगर थाना में फर्जी कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि केस से संबंधित सभी दस्तावेज जल्द ही ईओडब्ल्यू को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चीनी मिल मामला

वर्ष 2010-11 में यूपी राज्य निगम लिमिटेड की सात चीनी मिलें फर्जी कंपनियों को बेची गई थी।

रिवर फ्रंट मामला
इस मामले में योगी सरकार ने घोटाले की आशंका में आधा दर्जन से अधिक अफसरों पर केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें