फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LMRC: यूरोपियन बैंक के दल ने माना शहर को है मेट्रो की जरूरत

Wed, 09 Jul 2014 09:37 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के प्रतिनिधियों ने मेट्रो रूट पर जबरदस्त भीड़ देख कर यह माना कि लखनऊ को मेट्रो रेल सेवा की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन


बैंक की कंट्री हेड फॉर साउथ एशिया सुनीता लुक्खू और डिप्टी इकोनॉमिक एडवाइजर पियर विकर ने मंगलवार को 23 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पाया कि रूट पर राइडरशिप (यात्रियों की संभावित संख्या) काफी अधिक होगी। इसके बाद में प्रतिनिधियों ने सिटी डवलपमेंट प्लान और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।

यहां की रिपोर्ट ये प्रतिनिधि बैंक प्रबंधन को सौंपेंगे। इसके आधार पर भविष्य में लखनऊ मेट्रो के लिए लोन देने पर फैसला किया जा सकेगा।

मेट्रो के नार्थ-साउथ कॉरिडोर के लिए तय किए गए 6800 करोड़ रुपये के कुल बजट में लगभग 3500 करोड़ रुपये के लोन की जरूरत होगी।

इसको लेकरा जापानी कंपनी जाइका, एशियन डवलपमेंट बैंक और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ में लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बातचीत जारी है।

इसी को लेकर यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधि मंगलवार को राजधानी पहुंचे। बैंक की कंट्री मैनेजर फॉर साउथ एशिया सुनीता लुक्खू और डिप्टी इकोनॉमिक एडवाइजर पियर विकर आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सुबह सबसे पहले मदर डिपो की साइट से लेकर हजरतगंज तक रूट का निरीक्षण किया। इसके बाद में लंच किया और फिर हजरतगंज से लेकर मुंशी पुलिया तक रूट का परीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल कुछ समय के लिए ही रहे। जबकि नगर नियोजक रवि जैन, डीएमआरसी की ओर से जीसी अग्रवाल एलडीए के अभियंता भी शामिल रहे।
विज्ञापन


पूरे रूट का परीक्षण करने के बाद इन अधिकारियों का कहना है कि, यहां रूट पर सवारियों की संख्या बहुत अधिक है।

ऐसे में मेट्रो एक कामयाब परियोजना होगी। अधिकारियों के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में लोन को लेकर बैंक का रुख सकारात्मक रह सकता है।

शाम को अधिकारियों ने नगर निगम के सिटी डवलपमेंट प्लान का अध्यनन किया। नगर निगम की ओर से एक्सईएन एसके जैन ने सीडीपी का प्रजेंटेशन किया।

इससे बैंक अधिकारियों को राजधानी में भविष्य की परियोजनाओं और उसके हिसाब से बढ़ती आबादी और अन्य बिंदुओं की जानकारी की।

एलएमआरसी की ओर से जानकारी दी गई कि दोनों ही अधिकारी बुधवार को भी राजधानी में ही रहेंगे। वे यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर के अन्य अहम जानकारियां हासिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें