फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए का ‘विहंग उत्सव’ कल जुटेंगे पर्यावरण प्रेमी और बच्चे

Thu, 28 Nov 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित सीजी योजना के वेटलैंड में 29 नवंबर को विहंग उत्सव-2024 का आयोजन किया जाएगा। इसमें बर्ड वाॅचिंग, क्विज काॅन्टेस्ट, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ क्लासिकल संगीत समारोह जैसे आयोजन होंगे। इसमें पर्यावरण प्रेमी जुटेंगे और बच्चों व युवाओं को प्रकृति से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने सीजी सिटी (चक गंजरिया) में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे 37 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में वेटलैंड विकसित किया है, जो लखनऊ में इको टूरिज्म का केंद्र है। वेटलैंड से शहर में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी व विदेशी पक्षियोें के प्राकृतिक वास को बढ़ावा मिला है और वर्तमान में कई अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों ने यहां डेरा डाल रखा है।

उन्होंने बताया कि बच्चों व युवाओं को पक्षियों के इस प्राकृतिक वास से रूबरू कराने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एलडीए यहां 29 नवंबर को एक दिवसीय विहंग उत्सव-2024 का आयोजन करने जा रहा है। इसके अंतर्गत आयोजन होंगे। इसमें फोटोेग्राफ्स व पेंटिंग को वाॅल पर प्रदर्शित किया जाएगा और विजेता चुने जाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के सम्मानित पर्यावरणविद भी उपस्थित रहेंगे, जिनके द्वारा बच्चों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए उनका ज्ञानवर्द्धन किया जाएगा।
विज्ञापन




पंख फैलाती चिड़ियों का कर सकते हैं दीदार

वेटलैंड में पर्यटकों की सहूलियत के लिए बर्ड वाॅचिंग हाईट, वाॅच टावर व व्यूइंग डेक निर्मित किए गए हैं जहां से प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उपाध्यक्ष ने बताया कि 29 नवम्बर को सुबह सात बजे से बर्ड वाॅचिंग का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें लोग अलग-अलग पॉइंट से दूरबीन के माध्यम से चिड़ियों को देख सकेंगे।

-

ताल यात्रा के संगीतकार बांधेंगे समा
उत्सव में शाम पांच बजे से क्लासिकल संगीत समारोह का भी होगा। इसमें देश-विदेश में प्रस्तुति दे चुके ताल यात्रा ग्रुप के गायक व संगीतकार शास्त्रीय एवं लोक संगीत शैली का फ्यूजन करेंगे। श्रोताओं को तबला, सितार, बांसुरी, वायलन, गिटार, ढ़ोलक, ऑटोपैड आदि वाद यंत्रों की जुगलबंदी सुनने को मिलेगी। साथ ही सूफी व लोकगीतों की वर्षा होगी।

-

होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता

फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों को खुला प्लेटफार्म दिया गया है। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को वेटलैंड की अधिकतम तीन फोटो क्लिक करके ई-मेल आईडी prolda.1698gmail.com पर अपने नाम व मोबाइल नंबर के साथ 28 नवम्बर की शाम चार बजे तक भेजनी होंगी। प्रतियोगिता में जो फोटो सर्वश्रेष्ठ चुनी जाएंगी, उसके फोटोग्राफर को विहंग उत्सव के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियोें द्वारा भेजी जाने वाली फोटो को समारोह में प्रदर्शित भी किया जाएगा।
विज्ञापन




यह भी होगा खास
- टर्टल सर्वाइवल अलाइंस संस्था द्वारा टर्टल्स के माॅडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

- पर्यावरणम सोसाइटी द्वारा जहरीले सांपों से सुरक्षा के बारे में प्रस्तुति।

- स्वप्ना फाउंडेशन द्वारा चिड़ियों की वाॅटरबाॅल प्रदर्शनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें