फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बड़ा इमामबाड़े में वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डीएम ने बुधवार को हुसैनाबाद स्थित बड़ा इमामबाड़ा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं में कमियां मिलीं। मुख्य गेट के अंदर कई दो पहिया वाहन खड़े थे। इस पर उन्होंने मुख्य गेट के भीतर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी को खाली दुकानों में निष्प्रयोज्य सामग्री रखी मिली। शौचालय में सफाई का अभाव मिला। इस पर उन्होंने एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी स्थलों पर समान कलर कोडिंग में साइनेज लगाने और खंभो की रंगाई-पुताई कराने को भी कहा।

डीएम ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए खाली दुकानों में टिकट कियोस्क और गाइड फैसिलिटेशन सेंटर शुरू किए जाएंगे। लॉन के किनारे बेंच लगेंगी तथा शौचालयों की नियमित सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात होंगे। ऑनलाइन टिकटिंग और टच स्क्रीन कियोस्क की सुविधा जल्द शुरू होगी। नींबू पार्क की ओर वैकल्पिक पार्किंग, आधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण एलडीए से करवाया जाएगा। इससे रूमी गेट पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार कीरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें