फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की 1027 सीटों पर होगा प्रवेश, देखें काउंसलिंग शिड्यूल 

Tue, 26 Mar 2019 10:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एमडी-एमएस और डीएम-एमसीएच की 1027 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मंगलवार से शुरू होंगे। एमडी-एमएस की 901 और डीएम-एमसीएच की 126 सीटें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में हैं। इन सभी सीटों पर प्रवेश नीट पीजी-2019 के जरिये हो रहा है।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि डीएम-एमसीएच की कुल 126 सीटों में से केजीएमयू में 42, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में नौ, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में 14, एसजीपीजीआई में 59 सीटें और इलाहाबाद व मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक-एक सीट है। 

इसी तरह एमडी-एमएस की कुल 901 सीटों में से केजीएमयू में 231, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में 110, इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में 94, आगरा मेडिकल कॉलेज में 102, मेरठ मेडिकल कॉलेज में 69, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में 31, एसजीपीजीआई में 22, झांसी मेडिकल कॉलेज में 71, गोरखपुर में 67, उप्र आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में 81, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा में 08 और आरआईओ सीतापुर में 15 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग शिड्यूल 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 26 मार्च शाम 4 बजे से 29 मार्च सुबह 11.30 बजे तक
  • मेरिट लिस्ट : 30 मार्च
  • ऑनलाइन चॉइस फिलिंग : 2 से 4 अप्रैल
  • परिणाम की घोषित करने की तिथि : 5/7 अप्रैल
  • सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि : 7 से 11 अप्रैल
  • आवंटित सीट पर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल शाम 5 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें