फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की चपेट में आकर दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे दिव्यांग कुंजन गौतम (35) सोमवार रात जुनाबगंज चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि खसवारा निवासी कुंजन मजदूरी करते थे। उनकी दिव्यांग पत्नी पूनम, बेटी पूजा और बेटे राज के साथ एक साल से सरैया गांव स्थित ससुराल में रह रही हैं। कुंजन सोमवार को ससुराल से पूजा का जन्मदिन मनाकर रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। जुनाबगंज चौराहे पर साधन का इंतजार करते वक्त वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें