फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर कारपेंटर को पीटा

Thu, 01 Jan 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र की बुद्धेश्वर मॉडल सिटी कॉलोनी में पालतू कुत्ते के दौड़ाने की शिकायत करने पर दबंगों ने किराये के मकान में रह रहे कारपेंटर के घर में घुसकर लाठी-डंडों से उसे मारापीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित कारपेंटर राम नरेश के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह निजी कार्य से घर से मार्केट जा रहे थे, तभी पड़ोसी सूर्यकांत राव के पालतू कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। वह शिकायत करने गए तो सूर्यकांत राव, उनके दोनों बेटे और अन्य परिजन गाली-गलौज करने लगे और उन्हें मारापीटा। आरोप है कि इसके बाद सूर्यकांत राव और उनके दोनों बेटे घर में घुस आए और दोबारा बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सूर्यकांत राव, उनके दोनों बेटे, भाई प्रमोद राव समेत अन्य परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें