फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो अस्पतालों के ईएनटी सर्जन ने लिया वीआरएस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शहर के दो सरकारी अस्पतालों में कार्यरत ईएनटी सर्जन ने सेवा विस्तार की बजाए वीआरएस लिया है। दोनों डॉक्टरों ने करीब तीन माह पहले वीआरएस के लिए आवेदन किया था। शासन ने वीआरएस मंजूर कर दिया है। वहीं, एक अस्पताल में वीआरएस से पहले ही ईएनटी सर्जन को तैनात किया जा चुका था। ऐसे में मरीजों के इलाज व सर्जरी में खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में अभी चार ईएनटी विशेषज्ञ तैनात हैं। अस्पताल में कार्यरत रही ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चारू तिवारी ने 62 की उम्र पूरी करने बाद वीआरएस लेने का फैसला लिया था। शासन ने वीआरएस पर मुहर लगा दिया है। हालांकि, यहां दो नए ईएनटी सर्जन तैनात कर दिए गए थे। वहीं, बलरामपुर अस्पताल में चार ईएनटी सर्जन तैनात थे। यहां पर हर दिन ओपीडी में करीब 300 से अधिक मरीज आते थे। हर दिन करीब आठ से दस मरीजों की सर्जरी होती है। अस्पताल में कार्यरत डॉ. राजीव शर्मा ने भी वीआरएस के लिए आवेदन किया था। शासन ने उनकी फाइल पर मुहर लगा दिया है। अब अस्पताल में तीन ईएनटी सर्जन तैनात हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, डॉक्टर के वीआरएस को मंजूरी मिल गई है। अस्पताल में किसी तरह की चिकित्सकीय सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें