फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फेरे में देरी पर भड़के दूल्हे ने पंडित को पीटा

Thu, 29 Feb 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां (लखनऊ)। क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सिपाही की शादी थी। वहां फेरे में देरी पर वह भड़क गया और पंडित की पिटाई कर दी। पंडित के भाई ने बीचबचाव का प्रयास किया तो सिपाही ने उसे भी पीट दिया। पीड़ित पंडित ने निगोहां थाने में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मेरठ का रहने वाला सिपाही सोनू जाटव निगोहां थाने में तैनात है। मंगलवार को वह निगोहां के एक गांव की रहने वाली युवती से क्लासिक रेस्टोरेंट में शादी कर रहा था। निगोहां गांव निवासी पंडित विवेक शुक्ल वहां शादी कराने गए थे। रात एक बजे शादी की रस्म शुरू हुई तो सिपाही ने पंडित से जल्द फेरे सम्पन्न कराने को कहा। इस पर पंडित से उसकी कहासुनी हो गई। सिपाही मंडप में ही पंडित को गाली देने लगा। पंडित ने विरोध किया तो सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। इससे पंडित का सिर फट गया। पंडित के भाई सचिन शुक्ल बीचबचाव कराने लगे तो सिपाही ने उन्हें भी पीट दिया। सिपाही ने पंडित और उनके भाई को छेड़खानी के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। इससे सहमे पंडित व उनके भाई ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। दोनों शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें सुबह आने को कहा गया।
निगोहां थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि पीड़ित विवेक शुक्ल की तहरीर पर आरोपी सिपाही सोनू जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सिपाही सोनू जाटव की शादी का लेकर गांव और थाने में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू जाटव निगोहां थाने में काफी समय से तैनात है और वह अपने हलके में ही रहने वाली युवती से बुधवार रात केवल 40-50 लोगों की मौजूदगी में शादी कर रहा था। सिपाही सोनू जाटव ने शादी में न तो निगोहां थाने के किसी पुलिसकर्मी को निमंत्रण दिया था और न ही किसी को उसकी शादी की कोई जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें