फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गईं तेंदुए को लगी गोलियां..? छह दिन बाद ढूंढ रही जांच टीम

Fri, 23 Feb 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन

आशियाना की औरंगाबाद खालसा कॉलोनी में भटककर पहुंचे नर तेंदुए को शनिवार सुबह 17 फरवरी को दो गोलियां मारी गई थीं। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने पाया कि गोलियां उसके शरीर को चीरते हुए आर-पार निकल गईं।

विज्ञापन


पुलिस कह रही है कि गोलियां उसकी बंदूक से चलीं, लेकिन ये मौके पर नहीं मिलीं। ऐसे में सवाल उठता है कि तेंदुए को मारी गोलियां गईं कहां और इन्हें अब खोजेगा कौन।

घटना के 6 दिन बाद अब ये सवाल जांचकर्ताओं के दिमाग में भी घूम रहा है। वन्यजीव की हत्या को लेकर चल रही जांच में इस अहम तथ्य की पड़ताल होगी कि गोलियां गईं कहां।
विज्ञापन


घटना के दौरान जब मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची तो किचन में खून से सनी तेंदुए की लाश ही मिली। इसे हड़बड़ी में सबने उठाकर वहां से अलग किया और जू ले आए।

बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया कि गोलियां तो आर-पार निकल गईं। ऐसे में तेंदुए की हत्या के 6 दिनों बाद न तो पुलिस महकमे और न वन विभाग के अधिकारियों ने उस घर या मौके पर जाने की जहमत उठाई कि पता किया जाए कि तेंदुए पर चली गोलियां गईं कहां।

ये अगर तेंदुए के शव के आसपास की दीवारों या फर्श में खोजी जाती तो शुरुआती समय में मिल भी सकती थीं। 

डीएफओ अवध मनोज सोनकर ने बताया कि चूंकि पूरे मामले की जांच विभाग के एसडीओ कर रहे हैं तो यह भी वही तय करेंगे कि तेंदुए पर चलाई गोलियां गईं कहां या इन्हें कहां पर खोजा जाए।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में कुछ के बयान लिए गए हैं, साथ ही कुछ को नोटिस भी दिए गए हैं। उधर, वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि गोलियां तेंदुए के शरीर में नहीं मिली थीं तो कम से कम विभाग को उस घर की पड़ताल सही से करनी चाहिए थीं जहां से उसका शव मिला। 

विज्ञापन

किडनी फाड़ते हुए निकली थीं गोलियां

पोस्टमार्टम में तेंदुए के शरीर पर गोलियों के चार घाव मिले थे, जो दो गोलियों के लगने से हुए। 6 डॉक्टरों के पैनल में हुए पोस्टमार्टम में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए को दो गोलियां लगीं, जो पीठ और गर्दन के पीछे की हड्डियों के हिस्से में घुसते हुए किडनी फाड़ते हुए शरीर के आरपार हो गईं। इन्हीं के घाव मिले। डॉक्टरों ने तेंदुए की मौत का कारण शॉक और अत्यधिक रक्तस्त्राव पाया है, क्योंकि उसके दिल के वॉल्व में खून नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें