फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंग्लैंड का कारोबारी दल यूपी की राह पर

Sun, 19 Jan 2014 09:55 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिहाज से प्रदेश को नए साल के पहले महीने में ही दूसरा अहम मौका मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


कनाडा के बाद इंग्लैंड के एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का इसी महीने राजधानी आने का कार्यक्रम है। इसके लिए फिलहाल 29 जनवरी की तिथि प्रस्तावित है।

इसी छह जनवरी को सीनेट ऑफ कनाडा की सीनेटर आशा सेठ के नेतृत्व में इंडो-कनाडा चैंबर आफ कामर्स का एक उच्चस्तरीय दल राजधानी आया था।

यह दल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी सहित शासन के कई बड़े अधिकारियों से मिला था।

इसने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, बिजली व उच्च शिक्षा जैसी योजनाओं में निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई थी। अब इंग्लैंड के एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल ने यूपी आने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल यहां कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रदेश में निवेश के विभिन्न क्षेत्रों व संभावनाओं पर विचार करना चाहता है। संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि दल इसी महीने आना चाहता है।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से 29 जनवरी की तिथि का प्रस्ताव किया गया है। इस पर विचार हो रहा है। जल्द ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें