पीजीआई के गंगा सिंचाईपुरम तेलीबाग स्थित सरकारी आवास पर इंजीनियर अमित कुमार सिंह (36) का शव कमरे में लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से बलिया निवासी अमित सिंह सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। सरकारी आवास पर अकेले रहते थे। अमित की बहन गोमती नगर में रहती हैं।
बहन स्वाति ने सोमवार को अमित को कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह तेलीबाग स्थित उनके आवास पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बहन स्वाति सिंह ने पुलिस को सूचना दी। बहन स्वाति के मुताबिक, अमित का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक अमित ने खुदकुशी की है।