मेडिकल छात्रा को कॉलगर्ल बताते हुए फेसबुक प्रोफाइल बनाने में एक इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है। पीड़ित छात्रा की फोटो से छेड़छाड़ कर आरोपी ने आपत्तिजनक फेसबुक प्रोफाइल बनाई थी।
पीड़ित छात्रा और आरोपी में पहले प्रेम संबंध थे, जिनके खत्म होने के बाद आरोपी ने यह शर्मनाक हरकत की। सीओ क्राइम विवेक त्रिपाठी ने बताया बीते साल 26 जून को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
महीनों नजर रखने के बाद मंगलवार को फतेहपुर निवासी अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली छात्रा की दो साल पहले अनुराग से मुलाकात हुई थी।