फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर खनन घोटाले में ईडी जल्द दर्ज करेगा मुकदमा, दी तत्कालीन डीएम की खंगाली जा रही कुंडलियां

Tue, 15 Oct 2019 12:50 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Mining.com
विज्ञापन
सहारनपुर में हुए खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जल्द मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। ईडी खनन की अवधि में वहां तैनात रहे डीएम अजय कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह की संपत्ति की जांच में जुटा है। 
विज्ञापन


ईडी ने इस मामले की जांच शुरू करने से पहले सीबीआई की ओर से 30 सितंबर को दर्ज एफआईआर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में आए इन दोनों आईएएस अफसरों के कई करीबियों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। 

इन सभी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पिछले दिनों दोनों अफसरों के खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर उनके यहां छापे मार कर चुकी है। छापे में अजय कुमार सिंह के यहां से 15 लाख रुपये नकद व संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे। हालांकि पवन कुमार सिंह के यहां से ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


सहारनपुर में यह घोटाला 2012 से 2015 के दौरान हुआ था। जांच में सामने आया है कि आला अफसरों ने ई टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया और नियमों की अनदेखी कर 13 खनन पट्टों का नवीनीकरण कर दिया था। सीबीआई इससे पहले हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी व देवरिया के मामलों में भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

अब तक 8 अफसरों के नाम आए सामने

इस मामले में अब तक 8 आईएएस अफसरों के नाम सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर अधिकारी घोटाले के समय बतौर डीएम वहां तैनात थे। जिन अफसरों के खिलाफ सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है, उनमें बी चंद्रकला, अभय, विवेक, देवी शरण उपाध्याय, संतोष राय, जीवेश नंदन, अजय कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें