फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने बैठक में दिए संकेत, चुनावी साल में बिजली दरें नहीं बढ़ाएगी प्रदेश सरकार

Tue, 23 Feb 2021 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में बिजली की दरें नहीं बढ़ेंगी। इसके संकेत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग व पावर कॉर्पोरेशन के आला अधिकारियों की बैठक में दिए। पावर कॉर्पोरेशन ने सोमवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) प्रस्ताव दाखिल किया है। उसने आयोग को टैरिफ प्रस्ताव नहीं सौंपा है, लेकिन दरों के स्लैब में परिवर्तन की याचिका जरूर दाखिल की है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार विधान भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री ने 2021-22 में बिजली दरों में इजाफा न करने की मंशा जता दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार कॉर्पोरेशन आयोग को सौंपे जाने वाले टैरिफ प्रस्ताव में दरों में किसी तरह की वृद्धि प्रस्तावित नहीं करेगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार नहीं चाहती है कि कोरोना की मार झेल रही जनता के बीच बिजली दरों में बढ़ोतरी कोई मुद्दा बने। यही नहीं, सूत्रों की मानें तो दरों में वृद्धि न कराने के साथ-साथ नए स्लैब की मंजूरी के लिए भी आयोग पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं डाला जाएगा। यही वजह है कि ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए बिजली कंपनियों को दरें बढ़ाने के बजाय लाइन हानियां कम और बिल वसूली क्षमता बढ़ाकर अपनी माली हालत सुधारने को कहा है।

सस्ती बिजली देने का संकल्प दोहराया
समीक्षा बैठक में श्रीकांत शर्मा ने सस्ती बिजली देने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों की आर्थिक अनियमितताओं के कारण पावर कॉर्पोरेशन घाटे में है। उन्होंने कॉर्पोरेशन के चेयरमैन को निर्देश दिए हैं कि घाटा कम करने के लिए लाइन हानियां कम की जाएं और बिल वसूली क्षमता बढ़ाई जाए। सूर्यास्त से सूर्योदय तक गांव में अंधेरा न रहे। गांव को इस अवधि में हर हाल में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर दिया जाए। इसकी सतत निगरानी भी की जाए। बिजलीघरों के साथ सभी उपभोक्ता सेवाओं को ऑनलाइन कर कार्य संस्कृति को बदला जाए ऑनलाइन सेवाओं को प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें