फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम ग्रिड की सड़कों से हटेगा अतिक्रमण... महापौर हुईं सख्त

विज्ञापन
अलीगंज में निरीक्षण करतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत करोड़ों रुपये से संवारी गईं सड़कों पर अतिक्रमण का मुद्दा अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया है। मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने अलीगंज इलाके में औचक निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने और योजना के अधूरे काम जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार और मुख्य अभियंता महेश वर्मा भी मौजूद रहे। महापौर ने जनगणना कार्यालय वाली सड़क का शेष कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा, ताकि इसे आवागमन के लिए तैयार किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। काम में देरी और अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरती जाएगी और सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें