फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बकाया गृहकर जमा न करने पर अधिशासी अभियंता और ड्रग वेयर हाउस का कार्यालय सील

विज्ञापन
नगर निगम ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
लखनऊ। कई बार नोटिस और बिल भेजे जाने के बाद बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने मंगलवार को सरोजनीनगर में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील कर दिया। वहीं, नादरगंज में मंडलीय ड्रग वेयर हाउस का प्रशासनिक कार्यालय भी सील किया।
विज्ञापन

नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय (400 केवी) पर 3,84,47,005 रुपये गृहकर बकाया है। इसकी वसूली के लिए कई बार पत्र और नोटिस भी भेजा गया। व्यक्तिगत संपर्क भी कर्मचारियों ने किया। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया। इस पर उनका कार्यालय सील कर दिया गया। इसी तरह, नादरगंज मंडलीय ड्रग वेयर हाउस के प्रशासनिक कार्यालय पर 14,79,869 रुपये बकाया है। कई बार पत्राचार और संपर्क के बाद भी भुगतान नहीं होने पर कार्यालय सील कर दिया गया। नगर निगम जोन छह के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने बताया कि जोन में चार भवनों को बकाया गृहकर जमा न करने पर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें