फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विरोध के बीच नेहरू एन्क्लेव कॉलोनी में हटाए गए कब्जे

Sat, 08 Aug 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश पर एलडीए की टीम ने शुक्रवार को फिर नेहरू एन्क्लेव काॅलोनी में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क और फुटपाथ पर बनाए गए गैराज और कुछ पक्के निर्माण भी तोड़े गए। करीब एक महीने पहले भी यहां पर अभियान चला था।
विज्ञापन

कॉलोनी के कब्जे हटाने के लिए यहां के ही कुछ निवासियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद करीब एक महीने पहले एलडीए और नगर निगम की ओर से यहां पर संयुक्त अभियान चलाया गया था। उस दौरान सभी कब्जे नहीं टूट पाए थे। ऐसे में यह कहा जा रहा था कि कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गई। इस वजह से एक बार फिर एलडीए की ओर से कॉलोनी में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। एलडीए के अधिशासी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि पांच-छह कब्जे विरोध के बीच हटाए गए। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

नेहरू एन्क्लेव में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें