फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : नोटिस के बाद निर्माण अधीक्षक ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्माण अधीक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लविवि के 69वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से उठाई गई कमियों के बाद निर्माण अधीक्षक को कुलसचिव की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने छात्रावासों में मेस, वाई-फाई और वाॅशिंग मशीन की कमी, परिसर की साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी के निर्देश पर कुलसचिव ने डॉ. भावना मिश्रा ने निर्माण अधीक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. पुनीत मिश्रा समेत कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस में दीक्षांत समारोह से पहले जन भवन की टीम के निरीक्षण में सामने आई कमियों पर जवाब तलब किया गया था। इसी बीच निर्माण अधीक्षक के इस्तीफे से विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

प्रो. विनीत वर्मा को निर्माण विभाग के कार्य अधीक्षक की कमान
लखनऊ। लविवि में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गणित एवं खगोलशास्त्र विभाग के प्रो. विनीत वर्मा को निर्माण विभाग का नया कार्य अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कुलपति के आदेश के अनुपालन में कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने शुक्रवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार प्रो. विनीत वर्मा को तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो पहले हो, निर्माण विभाग का कार्य अधीक्षक बनाया गया है। वह इस दायित्व का निर्वहन अपनी विभागीय जिम्मेदारियों के साथ करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों के बेहतर संचालन, समन्वय और निगरानी को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें