एनबीआरआई की 15 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा।
लखनऊ। ग्राम गहरू में एनबीआरआई की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। जेसीबी से अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर करीब 1.5 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। प्रशासन ने जमीन की अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये बताई है। प्रशासन ने जमीन पर एनबीआरआई को कब्जा भी दिला दिया है।
उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर अभिषेक सिंह और तहसीलदार जेपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने गाटा संख्या 591ख की 4.828 हेक्टेयर जमीन पर कार्रवाई की। सूर्यास्त होने के कारण करीब तीन हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम पूरा नहीं हो सका। तहसील प्रशासन के अनुसार, शेष जमीन को भी आगामी दिनों में कब्जामुक्त कराकर एनबीआरआई को सौंपा जाएगा।
एनबीआरआई की 15 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा।
एनबीआरआई की 15 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा।
एनबीआरआई की 15 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा।