लखनऊ। नगर निगम की टीम ने सोमवार को सीतापुर रोड के दसौली गांव में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की डेढ़ बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है। जमीन पर कब्जा कर प्राॅपर्टी डीलरों ने प्लाटिंग शुरू कर दी थी। कब्जा हटाने के दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
नगर निगम के नायब तहसीलदार नीरज कटिया ने बताया कि कब्जा हटाने से पहले 15 दिन का नोटिस दिया गया था। समय पूरा होने के बाद कार्रवाई की गई है। सरकारी जमीन को कुछ लोगों ने प्लाॅटिंग कर बिक्री शुरू कर दी थी। मौके पर जो दीवार बनी खी उसे तोड़ दिया गया।
वहीं, एलडीए की टीम ने कुर्सी रोड और जानकीपुरम में एक-एक अवैध निर्माण सील किया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि इनका निर्माण बिना मानचित्र पास कराए ही किया जा रहा था। नोटिस के बाद भी निर्माण न रोकने से सील किया गया है।