फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईवे की पटरी से हटाया अतिक्रमण

Tue, 07 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऊंचाहार कस्बा में हाईवे पर अतिक्रमण हटवाने के लिए खड़ी जेसीबी व तैनात पुलिस। - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे खुली दुकानों के कारण आए दिन जाम की समस्या से राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को राजमार्ग की पटरी से अभियान चलाकर अवैध कब्जे को हटाया गया।
विज्ञापन


महाकुंभ के आयोजन को देखते हुए एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, सीओ अरुण कुमार नौहवार व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग की पटरियों पर सजी फल, कपड़े, सब्जी, जूता चप्पल व किराने की दुकानों को जेसीबी से हटवाया गया। प्रशासन की कार्रवाई को देख कस्बे के दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।

लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से अब राहगीरों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। एसडीएम ने बताया कि राजमार्ग की पटरी पर दुकानदारों ने मुख्य मार्ग की पटरी पर अवैध कब्जा कर लिया था, पूर्व में दुकानदारों को स्वयं किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने पटरी से दुकानें नहीं हटाई। जेसीबी से फुटपाथ को खाली कराया गया है। सड़क की पटरी पर अब किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। अवैध रूप से मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें