फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

Fri, 25 Sep 2026 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को गोमतीनगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क पटरी से करीब 30 अस्थायी कब्जे हटाए गए और 29,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। एक ट्रक सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि कार्रवाई अखिलेश दास गुप्ता मार्ग से रामाश्रय मिष्ठान भंडार होते हुए हुसड़िया चौराहे तक की गई। इसके बाद नगर निगम जोनल कार्यालय के पास सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात सुगम करना और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें