केजीएमयू में मजार के पास अतिक्रमण।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में नेत्र रोग विभाग के पीछे स्थित मजार के आसपास फिर से अतिक्रमण होने लगा है। केजीएयमू प्रशासन ने इस मामले में चौक कोतवाली को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
कार्यवाहक प्रॉक्टर प्रो. रीमा कुमारी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि केजीएमयू प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और प्रशासन की मदद से पिछले साल यह अतिक्रमण हटाया था। पांच मार्च को यहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कब्जा करने की नीयत से मजार के चारों ओर बांस-बल्लियों से अवैध रूप से बैरिकेडिंग कर दी है, जो न्यायालय के आदेश के प्रतिकूल है।