फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाजारों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, चौराहों पर बैरिकेडिंग से परेशानी

विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में पहुंचे व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला के डालीबाग स्थित दफ्तर में मंगलवार को हुए संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की तमाम समस्याएं निकलकर सामने आईं। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण और चौराहों पर पुलिस के मनमाने बैरिकेडिंग से व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। व्यापारियों ने शाम होते ही बाजारों में खुलेआम शराब पीने के बढ़े मामलों और पुलिस की कार्यशैली पर रोष भी जाहिर किया।
विज्ञापन

संजय गुप्ता ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार से व्यापारी बहुत परेशान हैं। नगर निगम हो या जीएसटी विभाग, वह समय पर सारे टैक्स चाहता है। थोड़ी सी देर हो जाने पर फाइन लगाता है, लेकिन इन सरकारी विभागों का कोई भी काम समय पर नहीं होता। भ्रष्टाचार इस कदर है कि बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के पास सिपाही कम हैं तो वह अपनी समस्या बचाने के लिए हजरतगंज और आईटी से लेकर हर चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दे रही है। थोड़ी सी दूरी को शहरवासी कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर पूरी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पुलिस की मिलीभगत से अतिक्रमण न हटने पर रोष जताया। कहा कि अपराधी किस्म के लोग पुलिस की शह पर अवैध दुकानें लगवा रहे हैं, लेकिन पुलिस चाहकर भी नहीं हटा पा रही। वहीं, खजाना मार्केट में शाम से ही शराब पीने की घटनाओं पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें