लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने शनिवार को नेत्र रोग विभाग के पीछे मजार के आसपास हुआ अतिक्रमण खाली करा लिया। इस दौरान कोई विरोध करने के लिए सामने भी नहीं आया।
केजीएमयू ने अप्रैल 2025 में नेत्र रोग विभाग के पीछे स्थित हरमैन शाह मजार के पास बने अवैध निर्माण को कोर्ट की अनुमति के बाद ध्वस्त किया थे। इसके बाद छह अन्य मजार को हटाने का नोटिस भी चस्पा किया गया। इसी बीच पांच मार्च को कुछ अज्ञात तत्वों ने हरमैन शाह मजार के पास बांस लगाकर अतिक्रमण शुरू किया था।
केजीएमयू प्रशासन ने चौक कोतवाली को पत्र भेजकर अवैध बैरिकेडिंग हटाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में मजार के पास हुआ अतिक्रमण खाली करा लिया गया। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक, परिसर में किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लिए पुलिस और प्रशासन की मदद भी ली जाएगी।
एक मजार शिफ्ट करने पर बनी सहमति
केजीएमयू में एक मजार दूसरी जगह शिफ्ट करने पर सहमति बन गई है। मजार के प्रबंधक ने केजीएमयू प्रशासन के साथ मिलकर इस पर सहमति जताई है। रमजान के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही परिसर में स्थित अन्य अवैध मजारों को भी हटाया जाएगा।
अतिक्रमण हटाती टीम।
अतिक्रमण हटाती टीम।
अतिक्रमण हटाती टीम।
अतिक्रमण हटाती टीम।