लखनऊ के पारा में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, फरार अन्य की तलाश की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ में पारा के सदरौना में रविवार रात चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए चार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
डीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मानक नगर निवासी आरिफ है। उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। डीसीपी ने बताया कि पारा पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए सदरौना स्थित आम के बाग में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। पुलिस ने एसओजी टीम से संपर्क किया था।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरिफ के गोली लग गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह साथियों के साथ शराब की दुकानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। एक सप्ताह पहले उसने आलमनगर में शराब की दुकान में चोरी की थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास पुलिस को दो मोटरसाइकिल एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।