फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ककरदरी जंगल में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ककरदरी जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ा तमंचा, कारतूस व अन्स सामान।  - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस व स्वाट टीम की मंगलवार रात ककरदरी जंगल में बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर चोर को दबोच लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने एक तमंचा, पांच कारतूस सहित चोरी की एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सिरसिया थाने में दर्ज मामले में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोनियनपुरवा निवासी शंकर चौहान वांछित है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि शंकर अपने एक साथी के साथ बाइक से ग्राम शाहपुर पूरे शिवदीन के निकट ककरदरी जंगल की तरफ से आ रहा है। इस पर सिरसिया पुलिस ने स्वाट टीम के साथ ककरदरी जंगल के पास घेराबंदी की। पुलिस से घिरा देख शंकर चौहान ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में शंकर चौहान के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया।
वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि चौहान भिनगा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध चोरी, मारपीट, आबकारी अधिनियम के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें