फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस व पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, साथी भागा

Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस व पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, साथी भागा
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी पुलिस और 25 हजार के इनामी पशु तस्कर रहीमाबाद निवासी रशीद उर्फ पप्पू के बीच बुधवार देर रात सैफलपुर नहर पट्टी के पास मुठभेड़ हो गई। दाहिने पैर पर गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पप्पू व उसके एक साथी के खिलाफ मार्च में मलिहाबाद थाने में गोवध निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मौके पर पुलिस को बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा मिला है। आरोपी के खिलाफ माल, रहीमाबाद व मलिहाबाद थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रहीमाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें