फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोल्ट्री एक्सपो में एमू, बटेर, टर्की के अंडे रहे आकर्षण के केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में पहली बार शुरू हुए दो दिवसीय उत्तर प्रदेश पोल्ट्री एक्सपो में एमू, बटेर, टर्की समेत अन्य प्रजातियों की मुर्गियों के अंडे आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें करीब 6 इंच का सबसे बड़ा अंडा एमू का था तो वहीं सबसे छोटा करीब एक से डेढ़ इंच का बटेर का अंडा था। एक्सपो में उन्नत तकनीक व दवाईयां अपनाकर प्रदेश में पोल्ट्री फार्मिंग व एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


पोल्ट्री इंडिया व पशुपालन विभाग के सहयोग विभूतिखंड गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में शुरू हुए एक्सपो में बरेली स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान का स्टॉल खासा चर्चा में रहा। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ गौतम ने बताया कि हमारे यहां अलग अलग प्रजातियों की मुर्गियों पर काम हो रहा है। अब तक 15 से ज्यादा प्रजातियों की मुर्गियों की प्रजाति विकसित की गई है। एक एक ब्रीड विकसित करने में 6-8 साल लग जाते हैं।
-
सबसे ज्यादा कैरी प्रिया की मांग
संस्थान के वैज्ञानिक डॉ गौतम ने बताया कि हमारे पास एमू, टर्की, बटेर, देसी मुर्गी, कड़कनाथ, गिनी फाउल, कैरी सोनाली, कैरी विशाल और कैरी धनराज के अंडे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जो बाजार में अंडे बिकते हैं वह कैरी प्रिया प्रजाति की मुर्गियों के होते हैं। साउथ में बटेर और देसी मुर्गी के अंडे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें