फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई पास युवाओं को रोजगार का मौका

Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईटीआई पास युवाओं को रोजगार का मौका
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में पांच अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। टाटा मोटर्स, वैकमेंट सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। इंटरमीडिएट, आईटीआई व स्नातक पास युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि मथुरा की वैकमेंट कंपनी में तकनीशियन के पदों पर भर्ती होनी है। कंपनी के बीच हुए समझौते के अनुसार, आईटीआई पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शुरुआती समय में 11 हजार रुपये जबकि, एक महीने की विशेष ट्रेनिंग के बाद जूनियर टेक्नीशियन के पद पर प्रमोट किया जाएगा। इस दौरान 18 हजार रुपये महीने तक का वेतन के साथ ही पीएफ, यूनिफार्म व निशुल्क बस सेवा दी जाएगी।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स को भी शामिल होना है। कंपनी से बात चल रही है। कंपनी के शामिल होने पर आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती होगी। इसके लिए करीब 13 हजार रुपये महीने का मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें