लखनऊ। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई अलीगंज के संयुक्त तत्वावधान में पांच जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला आईटीआई अलीगंज परिसर में आयोजित होगा, जिसमें हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड, एसाइन सर्विसेस और आरएसटी समेत कई निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सीवी की प्रतियों और मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे मेले में भाग ले सकते हैं। सहायक निदेशक (सेवा) सूर्यकांत कुमार ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही यात्रा व्यय देय होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क होगा।