फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला कल, 200 पदों पर होगी भर्ती

Tue, 18 Nov 2025 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला कल, 200 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस दौरान ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और इंश्योरेंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में करीब 200 पदों पर युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ, इंडो ऑटो कम्पोनेंट, गुजरात, डीलक्स बीयरिंग, राजकोट, जय भारत मारुति अहमदाबाद, एजीस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ, वीजी ऑटो कम्पोनेंट, गुजरात, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ और जेएनएस इन्स्ट्रुमेंट्स, अहमदाबाद जैसी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। चयनितों को 14,863 रुपये से 21,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
मेले में प्रतिभाग के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 19 नवंबर को समस्त शैक्षिक व जरूरी प्रमाणपत्रों सहित राजकीय आईटीआई अलीगंज में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें