फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 1500 पदों पर भर्ती का मौका

Sun, 15 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक व परस्नातक विद्यार्थियों के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा रोजगार मेला आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस मेले में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (एलपीसीपीएस) की भी सहभागिता रहेगी। अलग-अलग कॉर्पोरेट साझेदारों के सहयोग से आयोजित होनेे वाले इस मेले में विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग कंपनियां करेंगी।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत सुबह 8 बजे से गोमती नगर स्थित विनम्रखंड एलपीसीपीएस के परिसर में होगी। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.inके अनुभाग में उपलब्ध है।

कैंपस प्लेसमेंट सेल होगी अपडेट, काउंसिलिंग कमेटी का होगा गठन

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनी कैंपस प्लेसमेंट सेल अपडेट होगी। युवाओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग भी शुरू होगी। इसके लिए अलग से कमेटी का गठन होगा। जो विद्यार्थियों के सवालों को समाधान भी करेगी साथ ही प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी देगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय में तैयारी की गई है। इसके साथ ही कॅरिअर काउंसलिंग कमेटी में उन सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन दें सकें। विवि के प्लेसमेंट सेल के माध्यम से जिन विद्यार्थियों का निजी कंपनियों में चयन होगा उसका भी डाटा बैंक विवि बनाएगा। इसका उदेश्य ये है कि नौकरी करने वाले विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली जा सके।
विज्ञापन


कोट.....

विद्यार्थियों को शैक्षिक दक्षता के साथ-साथ उद्योग में सीधे उपयोग में आने वाले कौशल का प्रशिक्षण मिले सके और रोजगार की राह आसान हो इस संबंध में कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. जेपी सैनी कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें