फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू में रोजगार मेला तीन को

विज्ञापन
एकेटीयू में रोजगार मेला तीन को
विज्ञापन
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल पर तीन अगस्त को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) परिसर में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 20 से अधिक प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 2000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। मेले में इंटरमीडिएट पास के साथ स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित अन्य डिग्री धारक युवा भी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में टेक्नीशियन और नॉन टेक्नीशियन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख कंपनियां चयन करेंगी। चयनितों को योग्यता के अनुसार 10 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। मेले में 18 से 35 वर्ष आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। इच्छुक युवा रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मेले के दिन बायोडाटा की प्रतियों और मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ सीधे स्थल पर पहुंचकर भी अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

रोजगार मेले में डीडी सिनेमंस, एयरटेल, नायका, मारुति सहित अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। इनमें ड्यूटी ऑफिसर्स एवं गेस्ट सर्विस एसोसिएट्स, डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव समेत 30 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें