फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई अलीगंज में लगा रोजगार मेला, 58 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में लगे रोजगार मेला में आए अभ्यर्थी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के तहत बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां के मुताबिक इसमें शामिल 105 अभ्यर्थियों में से 81 अभ्यर्थी आवश्यक योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। साक्षात्कार के बाद 58 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनितों को कंपनियों की ओर से 9,675 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


एमए खां ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लखनऊ, वीई काॅमर्शियल व्हीकल लिमिटेड, इंडिया पेस्टीसाइड्स प्रा.लि. व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जो अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में चयनित नहीं हो सके हैं। वह 5 अगस्त को आईटीआई अलीगंज में दोबारा लगने वाले मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें