फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांग पार्क का काम पूरा करने के लिए बढ़ाए जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे दिव्यांग पार्क और लाइट हाउस प्रोजेक्ट का काम तेज किया जाएगा। इसके लिए कामगारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। दिव्यांग पार्क का 45 फीसदी काम हो गया है और बाकी तेजी से कराया जा रहा है। इसे जून में पूरा किया जाना है। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 24 घंटे सातों दिन काम कराने निर्देश दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ व नगर आयुक्त गौरव कुमार थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें