फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ गांव-गांव लगाएं श्रमिकों की शाखाएं : स्वांत रंजन

विज्ञापन
कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं
विज्ञापन
लखनऊ। आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने बुधवार को कहा कि कर्मचारी संघ गांव-गांव श्रमिकों की शाखाएं लगाएं। इससे उन्हें सरकार की हितकारी नीतियों की जानकारी मिलेगी और संघ का उद्देश्य पूरा होगा। रंजन बुधवार को कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का भारतीय मजदूर संघ के गठन का वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ, जिसमें गांव-गांव कर्मियों की शाखाएं लगाई जानी थीं। उन्होंने कहा कि संगठन ब्लॉक स्तर तक पहुंच गया, लेकिन गांव-गांव शाखाएं अभी नहीं लग रहीं।

रंजन ने श्रमिक नेता दिवंगत रामनरेश सिंह को याद किया। बताया कि रामनरेश सिंह ने श्रम-गरिमा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर भारतीय मजदूर संघ की नींव रखी थी। प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने हमेशा शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के हितों के संरक्षण में काम किया। उन्होंने अरविंद जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय का आभार जताया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री सर्वेश मिश्रा व संघ के आरसी पाण्डेय, उषा वाजपेयी, राकेश सिंह, राम निवास सिंह, राय प्रदीप चंद्र, प्रेम सागर मिश्रा, संजय, श्रीकांत अवस्थी, कीर्तवर्धन सिंह, बीके कलहंस आदि थे।

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

कैसरबाग में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के सभागार का आरएसएस के प्रचारक प्रमुख स्वांत रं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें