फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छुट्टी के दिन भी दौड़े कर्मचारी, घर पहुंचकर दिया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
मीटर लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। इंटेली स्मार्ट कंपनी के जेई, एसडीओं और एक्सईएन, जो नए बिजली कनेक्शन पर मीटर लगाने की बात सुनते ही टालमटोल करते थे, वे रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद आवेदकों के घर-घर जाकर मीटर लगाने लगे। कंपनी के कर्मचारियों ने दिनभर में कई नए कनेक्शन चालू कर दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार को ‘नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन, शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश अटका’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर की थी। खबर पढ़ते ही पाॅवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने मध्यांचल निगम, राजधानी क्षेत्र व कंपनी अधिकारियों को फटकार लगाई। नाराजगी के बाद कंपनी के अफसर और कर्मचारी हरकत में आए और तुरंत मीटर लगाकर कनेक्शन देने शुरू कर दिए।
1,850 कनेक्शन सोमवार तक चालू करने का अल्टीमेटम

अध्यक्ष ने मुख्य अभियंताओं को निर्देश भेजकर कहा है कि सोमवार शाम पांच बजे तक लंबित सभी 1,850 कनेक्शन स्मार्ट मीटर लगाकर चालू किए जाएं। इसमें वे आवेदन भी शामिल हों, जिनकी रिपोर्ट जेई पहले ही लगा चुके हैं। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला का धन्यवाद

दवा कंपनी के प्रतिनिधि शिव सिंह ने बताया कि उन्होंने 37 हजार रुपये जमा कर एक माह से कनेक्शन का इंतजार किया। कई बार एक्सईएन और एसडीओ से मिलने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। रविवार को पोल लगाकर अस्थायी कनेक्शन मिल गया। उन्होंने कहा कि अब अष्टमी के दिन पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इसके लिए हम अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।

आपके घर-दुकान में उजाला न हो तो बताएं

अध्यक्ष ने आदेश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं ने शुल्क जमा कर दिया है, उनके घर-प्रतिष्ठान में सोमवार शाम तक बिजली कनेक्शन अवश्य चालू हो जाएं। यदि कहीं मीटर न लग पाए या कनेक्शन चालू न हो, तो उपभोक्ता 7617566164 नंबर पर विवरण भेज सकते हैं।

मीटर लगाते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें