फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के 160 कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय के160 कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर संस्थान में जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को संस्थान में कर्मचारी नेताओं की मौजूदगी में लिया गया। चिकित्सा शिक्षा सचिव मुकेश मेश्राम, संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी व अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी की मौजूदगी में हुई बैठक में विलय से जुड़े मुद्दों को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने 21 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

संस्थान सभागार में हुई बैठक में चिकित्सा शिक्षा सचिव ने बताया कि संस्थान में 160 कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर लिए जाएंगे। अन्य कर्मचारी संवर्ग के हिसाब से संस्थान से संबद्ध किए जाएंगे। इसमें डेंटल हाइजनिस्ट एक, नेत्र परीक्षण एक, फार्मासिस्ट चार, डार्करूम सहायक एक, प्रधान सहायक एक, स्टोनोग्राफर एक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक समेत कुल 27 कर्मचारियों को संबद्ध कर लिया गया है। भविष्य में सहमति के आधार पर पद सृजित कर इन्हें प्रतिनियुक्ति पर लिया जा सकेगा। प्रतिनियुक्ति की समय सीमा खत्म होने पर संबंधित कर्मचारी अपनी इच्छा के अनुसार संस्थान की सेवा शर्तों को स्वीकार कर वहां रह सकेगा। इस दौरान इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाइड फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपी मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, लोहिया अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी, मंजू सिंह, प्रेमशील तिवारी, अनिल चौधरी, राममनोहर कुशवाहा, डीएस पांडेय, राजेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें