फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: कर्मचारियों ने केजीएमयू की ओपीडी में अंदर से लगाया ताला, इलाज ठप

Tue, 06 Sep 2022 11:51 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जिसके कारण इलाज ठप हो गया। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह इलाज पर संकट खड़ा हो गया। केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने कैडर पुनर्गठन की मांग पर ओपीडी के साथ ही अन्य कार्यालयों में कामकाज बंद कर दिया। इसमें केवल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ा गया है।

विज्ञापन


इसकी वजह से ओपीडी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल के अनुसार कर्मचारियों की मांग पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से मंगलवार से ओपीडी, एमएस ऑफिस, सीएमएस ऑफिस के साथ ही सभी कार्यालयों में काम रोक दिया गया है।



इसकी वजह से दूरदराज से आए मरीजों को भी वापस जाना पड़ा। कई मरीज इमरजेंसी भी पहुंचे। जहां कुछ लोगों को भर्ती किया गया और बाकी लोगों को जाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें