फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्मचारियों ने आयुष्मान मुख्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। हजरतगंज अशोक मार्ग स्थित आयुष्मान मुख्यालय में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। आयुष्मान कर्मियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लखनऊ, रायबरेली समेत कई जिलों में तैनाती नहीं दी जा रही है।

आयुष्मान मुख्यालय में बड़ी संख्या में आयुष्मान मित्र पहुंचे। यहां आयुष्मान भारत की प्रमुख संगीता सिंह के न मिलने पर नाराज कर्मियों ने नारेबाजी की। कर्मियों का कहना है कि तीन नवंबर को हाईकोर्ट ने यथास्थिति का आदेश दिया था। इस आदेश पर अयोध्या, कासगंज, बुलंदशहर समेत अन्य जिलों के कर्मियों को काम पर रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ, रायबरेली समेत दूसरे जिलों में आयुष्मान मित्रों को काम पर नहीं रखा जा रहा है। सेवा प्रदाता कंपनी में आउटसोर्स पर काम न करने पर आयुष्मान मित्र पर गलत आरोप लगाकर निकाला जा रहा है। आयुष्मान मित्रों को योजना के कार्ड बनाने, आयुष्मान संबंधित कार्य, मरीजों को समय से इलाज करवाने में सहयोग करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें