फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी प्रभारी के सामने भिड़े कर्मचारी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सीएचसी में शनिवार दोपहर अस्पताल प्रभारी के सामने ही दो कर्मचारी भिड़ गए। इससे हंगामा खड़ा हो गया। दोनों कर्मचारियों के बीच हाथापायी की नौबत आ गई। पीड़ित कर्मचारी ने मामले की शिकायत एडी मंडल से की है।
विज्ञापन

अलीगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय सिंह दोपहर में सीएचसी में बन रहे रैंप का निरीक्षण कर रहे थे। उनके साथ लेप्रोसी कर्मचारी संजय भी थे। इस दौरान संजय ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश से किसी वार्ड ब्वॉय को बुलाने को कहा। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश भड़क गए। सीएचसी प्रभारी के सामने ही वह लेप्रोसी कर्मचारी से भिड़ गए। दाेनों के बीच तीखी झड़प हो गई।
सीएचसी प्रभारी ने बीच बचाव किया, मगर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं माना। वह मारपीट पर उतर आए। इससे वहां भीड़ जुट गई। अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। पीड़ित कर्मचारी संजय ने मामले की शिकायत एडी मंडल डॉ. जीपी गुप्ता से की है। एडी मंडल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें