फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के सपनों का पंख लगाएगी माटीकला योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र वाले बेरोजगारों को माटीकला योजना स्वरोजगार पाने के सपनों को पंख लगाएगी। मूर्ति, कप, मिट्टी के बर्तन व खिलौने आदि का कारोबार करने वालों को बैंक से 10 लाख रुपये लोन दिए जाएंगे। प्रोजेक्ट लागत का 95 प्रतिशत बैंक से लोन के रुप में मिलेगा। मुख्यमंत्री माटी कला योजना का लाभ लेने वाले बेरोजगारों 20 जून तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरसी प्रसाद ने शनिवार को बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए माटी कला का अहम योगदान होगा। माटी कला से जुड़े परंपरागत कारीगरों के सपनों को मुख्यमंत्री माटी कला योजना पूरा करेगी। योजना से जुड़े परंपरागत कारीगरों को मिट्टी के बर्तनों, खिलौनों, मूर्तियों, कुल्हड़ों, दियों व कपों आदि बनाने के लिए 10 लाख रुपये तक लोन दिए जाएंगे। परियोजना लागत में पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान के रुप में दिए जाएंगे।
प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत उद्यमी अंशदान रखा गया जबकि 95 प्रतिशत बैंक ऋण से भरपाई की जाएगी। योजना का लाभ लेने वालों को 20 जून तक हर हाल में आवेदन करना होगा। माटी कला योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें