फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 35 लाख का सोना लेकर भागा कर्मचारी

Sun, 02 Nov 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद के जूते वाली गली स्थित जेवर कारखाने में काम करने वाला कर्मचारी बाराबंकी घुंघटेर गोसाईनपुरवा निवासी सूरज गोस्वामी 400 ग्राम सोना लेकर भाग गया। कारखाने के मालिक ने उसके खिलाफ अमीनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी तपन मन्ना अमीनाबाद के जूते वाली गली में किराये के मकान में जेवर बनाने का कारखाना चलाते हैं। उनके मुताबिक सूरज उनके कारखाने में काम करता था। 24 अक्तूबर को तपन अपने दोस्त के घर दावत में गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब लौटे तो सूरज गायब था। कारखाने का सारा सामान बिखरा था। सामान मिलाने पर तपन को 400 ग्राम सोना (18 कैरेट) गायब मिला। उन्होंने सूरज को फोन किया, पर उसका मोबाइल फोन बंद था। 26 अक्तूबर को तपन सूरज के गांव भी गए तो पता चला कि वह घर नहीं आया है।
इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया कि तपन की तहरीर पर शुक्रवार को सूरज के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है। पीड़ित के अनुसार गायब हुए सोने की कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें