फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग में होटल के चाैथे तल से गिरा कर्मचारी, मौत

Thu, 17 Sep 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्थित बालाजी ग्रैंड होटल की चौथी मंजिल से गिरकर वेटर प्रणव विश्वास (34) की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित टैगोर नगर के निवासी थे। पुलिस हादसा और आत्महत्या, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज इंस्पेक्टर शिव मंगल सिंह के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे होटल की छत से युवक के गिरने की सूचना मिली। प्रणव मुख्य मार्ग पर लहूलुहान हालत में मिले। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों ने उनके छत से छलांग लगाने की बात कही है। प्रणव डेढ़ माह पहले ही होटल में काम करने आए थे। चर्चा है कि वह बिना सुरक्षा उपकरण के छत पर सफाई कर रहे थे और इसी दौरान नीचे गिर गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। होटल संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें