फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

Sun, 12 Apr 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत करोरा में आयोजित दो दिवसीय बूथ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इसमें पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता स्वरूप चंद्र मिश्रा, (ज्ञानी) मनीष द्विवेदी, नीरज त्रिवेदी और रघुबर रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। कार्यक्रम प्रभारी बजरंग वर्मा ने बताया कि इसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, मतदाता संपर्क और चुनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। भाजपा नेता निशा मिश्रा और जिला मंत्री श्याम प्यारी लोधी ने महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और उन्हें संगठन की रीढ़ माना जाता है।
इस अवसर पर भाजपा नगराम मंडल अध्यक्ष बलराम कश्यप, क्षेत्रीय भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के चलते जनता का भरोसा लगातार बढ़ा है, जिसे बनाए रखने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एमपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें